Chaitra Navratri 2026: 19 या 20 मार्च, कब से शुरू हो रही है चैत्र नवरात्रि? जानें सही तिथि और कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त
हिंदू धर्म में नवरात्रि का विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है। साल में चार नवरात्रि आती हैं, जिनमें से चैत्र नवरात्रि और शारदीय नवरात्रि सबसे अधिक महत्वपूर्ण मानी जाती हैं। चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू होने वाली नवरात्रि में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है।
Chaitra Navratri 2026 में भक्त पूरे नौ दिनों तक देवी दुर्गा की आराधना, व्रत और पूजा-पाठ करते हैं। माना जाता है कि इस दौरान श्रद्धा से पूजा करने से जीवन की परेशानियां दूर होती हैं और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।
यदि आप ‘Mahabharat Story’ पढ़ना चाहते हैं, तो यहाँ क्लिक करें — Mahabharat Story
कब से शुरू होगी चैत्र नवरात्रि 2026?
हिंदू पंचांग के अनुसार चैत्र नवरात्रि 2026 की शुरुआत 19 मार्च 2026 से होगी और इसका समापन 27 मार्च 2026 को राम नवमी के दिन होगा।
नवरात्रि के पहले दिन घरों और मंदिरों में घटस्थापना (कलश स्थापना) की जाती है, जिसके बाद नौ दिनों तक मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है।
प्रतिपदा तिथि
- प्रतिपदा तिथि प्रारंभ: 19 मार्च 2026, सुबह 06:52 बजे
- प्रतिपदा तिथि समाप्त: 20 मार्च 2026, सुबह 04:52 बजे
इसी तिथि में नवरात्रि का पहला दिन मनाया जाएगा और भक्त कलश स्थापना कर पूजा आरंभ करेंगे।
कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त
नवरात्रि के पहले दिन शुभ मुहूर्त में ही घटस्थापना करना शुभ माना जाता है।
कलश स्थापना मुहूर्त
- सुबह शुभ मुहूर्त: 06:52 AM से 07:43 AM तक
- अभिजीत मुहूर्त: 12:05 PM से 12:53 PM तक
इन शुभ समयों में कलश स्थापना कर मां दुर्गा की पूजा शुरू करना अत्यंत फलदायी माना जाता है।
यदि आप रोज़ाना भक्तिमय वीडियो से जुड़े पाठ सुनना चाहते हैं, तो हमारे YouTube चैनल पर जाएँ— Bhakti Uday Bharat
चैत्र नवरात्रि का धार्मिक महत्व
मान्यता है कि सच्चे मन से पूजा करने पर मां दुर्गा भक्तों की मनोकामनाएं पूरी करती हैं और जीवन में सुख, शांति और समृद्धि प्रदान करती हैं।
.jpg)
Comments
Post a Comment