Teri Mand Mand Muskaniya Pe Lyrics: तेरी मंद मंद मुस्कानियां पे

 


तेरी मंद-मंद मुस्कानिया पे एक बेहद मधुर और भावनात्मक भजन है, जो भगवान श्रीकृष्ण की कोमल मुस्कान और उनके प्रेम को दर्शाता है। इस भजन में भक्त अपने आराध्य की मुस्कान में ही जीवन का सारा सुख देखता है। यह रचना भक्ति, प्रेम और समर्पण की भावना को सरल शब्दों में व्यक्त करती है।

यदि आप ‘Aigiri Nandini Lyrics’ पढ़ना चाहते हैं, तो यहाँ क्लिक करें —  Aigiri Nandini Lyrics

तेरी मंद मंद मुस्कानियां पे: (Teri Mand Mand Muskaniya Pe)

तेरी मंद-मंद मुस्कनिया पे,
बलिहार संवारे जू ।
तेरी मंद-मंद मुस्कनिया पे,
बलिहार संवारे जू ।

तेरी मंद-मंद मुस्कनिया पे,
बलिहार संवारे जू ॥

तेरे बाल बड़े घुंगराले,
बादल जो कारे कारे ।
तेरी मोर मुकट लटकनिया पे,
बलिहार संवारे जू ।

तेरी मंद-मंद मुस्कनिया पे,
बलिहार संवारे जू ॥

तेरी चाल अजब मतवाली,
लगती है प्यारी-प्यारी ।
तेरी पायल की झंकार पे,
बलिहार संवारे जू ।

तेरी मंद-मंद मुस्कनिया पे,
बलिहार संवारे जू ॥

तेरे संग में राधा प्यारी,
लगती है सबसे नियारी ।
इस युगल छवि पे मे जाऊ,
बलिहार संवारे जू ।

तेरी मंद-मंद मुस्कनिया पे,
बलिहार संवारे जू ॥

तेरे नयन बड़े मतवारे,
मटके है कारे कारे ।
तेरी तिरछी सी चितवनिया पे,
बलिहार संवारे जू ।

तेरी मंद-मंद मुस्कनिया पे,
बलिहार संवारे जू ॥

यदि आप रोज़ाना भक्तिमय वीडियो से जुड़े पाठ सुनना चाहते हैं, तो हमारे YouTube चैनल पर जाएँ— Bhakti Uday Bharat

भक्ति का संदेश

यह भजन हमें सिखाता है कि ईश्वर की एक छोटी-सी कृपा और मुस्कान से जीवन के सारे दुःख दूर हो सकते हैं। जब मन सच्ची श्रद्धा से जुड़ता है, तब हर कष्ट अपने आप हल्का हो जाता है।

Comments

Popular posts from this blog

Mangal-Shani Yuti 2026: अप्रैल 2026 में मंगल-शनि की खतरनाक युति! इन 3 राशियों के लिए क्यों बन रही है मुश्किल घड़ी?

भक्ति का उदय: सनातन परंपरा, आध्यात्मिक जागरण और भारतीय संस्कृति का वास्तविक स्वरूप